posted on : सितम्बर 14, 2022 7:35 अपराह्न
कर्णप्रयाग : डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे हिन्दी दिवस पर हिन्दी विभाग द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। हिन्दी विश्व मे सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. राधा रावत ने कहा कि हमे हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक प्रयोग मे लाना चाहिए। विचार गोष्ठी मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एंव छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया।


