posted on : फ़रवरी 17, 2022 3:53 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): दैवीय आपदाओं से निपटने के लिये आज दिनेश कुमार, SHO मनेरी की अध्यक्षता मे कोतवली मनेरी पर आपदा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। उनके द्वारा पुलिस अधिकारी/ कर्म0गणों एवं ग्राम चौकीदारों को प्राकृतिक आपदाओं व आपदा उपकरणों की जानकारी दी गयी, शिविर में SDRF भटवाड़ी की टीम द्वारा सभी को दैवीय आपदाओं/सड़क दुर्घटनाओं/अग्नि घटनाओं की जानकारी देकर कोतवाली पर उपलब्ध आपदा राहत एवं बचाव कार्य संबंधी उपकरणों के बारे मे बताते हुये उपकरणों के हैण्डलिंग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।
SDRF टीम
- कानि. शीशपाल सिंह
- कानि. गब्बर सिंह नेगी।



