posted on : अप्रैल 15, 2021 11:11 अपराह्न
देहरादून : थाना लक्ष्मण झूला से सूचना मिली कि एक व्यक्ति फूलचट्टी के पास नहाते समय डूब गया है. उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल पर अविलंब पहुंचकर रेस्क्यू कार्य आरंभ किया। SDRF रेस्क्यू टीम के डीप डाईवर लक्ष्मण सिंह द्वारा 15 से 20 फीट की गहराई में जाकर कड़ी मेहनत द्वारा बॉडी रिकवर की गई, जिसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.




