बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसडीएम संदीप कुमार ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को किया निर्देशित, नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना करें सुनिश्चित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2021 7:09 अपराह्न
पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के दिशा-निर्देशन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सुचारू सम्पदनार्थ, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न समस्याओं के निस्तारण एवं तैयारी के संबंध में उप जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर 41-विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार संदीप कुमार की अध्यक्षता में तहसील परिसर कोटद्वार में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ समन्वय कर डोर-टू-डोर जाकर अधिक से अधिक मात्रा में निर्वाचन फॉर्म-6 जमा कराएं तथा नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर बूथों पर बिजली, पानी, रैंप आदि सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित कर समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी निरीक्षक व थाना अध्यक्ष के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने बूथों से संबंधित क्षेत्र के स्थानीय राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना भी सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा व विचार विमर्श किया कि वह सभी अपने अपने क्षेत्र में पोलिंग बूथों में पोलिंग एजेंट नियुक्त करने तथा मतदाता सूची का निरीक्षण करने के साथ ही जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से छूट गया है उनका नाम शीघ्र ही मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए कार्रवाई करें। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर,  बीएलओ राजस्व निरीक्षक को अनिवार्य रूप से मतदान रूट व मतदान बूथ का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन नामावली में उनके बूथों में कितने लोगों के नाम दर्ज हुए हैं तथा कितने नाम हटे हैं की भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं का संपूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने में असमर्थ है या चलने में असमर्थ है तथा पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करना चाहता है उसकी  सूचना भी अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में कतई भी लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कार्मिक सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करें। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.