हरिद्वार : थाना कनखल शीतला माता घाट में एक स्थानीय महिला नहाते समय पैर फिसलने से, पानी के तेज बहाव की जद में आ गयी , ओर डूबने लगी तभी उस पर घाट पर तैनात महिला कांस्टेबल लीला की नजर उस पड़ी। जिसकी सूचना तत्काल ही शीतला माता घाट पर नियुक्त महिला कॉन्स्टेबल लीला ने दक्ष मन्दिर में नियुक्त साथियों को दी. जिस पर हुई तत्काल कार्यवाही से उक्त महिला को पुलिस जनों ने सकुशल निकाल लिया व प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय रामकिशन मिशन में ले जाया गया. तद्पश्चात महिला के परिजनों को खबर दी गयी अब महिला स्वस्थ है पुलिस टीम में Si सुशीला महिला कॉन्स्टेबल लीला ओर कुसुम सम्मलित थे। उक्त घटना की स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रशंसा ओर सराहना की एवं घायल महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
- महिला – तनु अरोड़ा पुत्री प्रकाश कपूर निवासी कनखल हरिद्वार




