गुरूवार, जून 5, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संध्या देवी की सफलता की कहानी – आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2025 8:29 अपराह्न

हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त विकासखंडों में अल्ट्रा पूवर सपोर्ट, एंटरप्राइजेज (फॉर्म & नॉन फॉर्म), सीबीओ लेवल के एंटरप्राइजेज की स्थापना की गई है। हरिद्वार जिले के भगवानपुर विकासखंड के बालेकी युसुफ़पुर गाँव की संध्या देवी एक मेहनती महिला हैं। पहले वह अपने घर से ही छोटे स्तर पर ब्यूटी पार्लर का काम करती थीं, जिससे उनकी मासिक आय मात्र ₹1500 से ₹2000 ही हो पाती थी, जो उनके परिवार के लिए पर्याप्त नहीं थी। संध्या का सपना था कि वह अपने ब्यूटी पार्लर को बड़ा करें और अपनी आय बढ़ाएँ, लेकिन आर्थिक बाधाओं के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान, संध्या को ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के बारे में पता चला। यह परियोजना उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति द्वारा ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही है।

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत, संध्या देवी को ‘नॉन फार्म एंटरप्राइज में एकल गतिविधि’ के रूप में ब्यूटी पार्लर के लिए सहायता मिली। उन्हें परियोजना से ₹20,000 का अनुदान और ₹30,000 का बैंक ऋण प्राप्त हुआ, साथ ही ₹50,000 का स्वयं का योगदान भी था। इस वित्तीय सहायता से उन्होंने हेयर स्ट्रेट मशीन, ज्वेलरी किराए पर देने और ब्राइडल मेकअप का काम शुरू किया। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से संध्या देवी की स्थिति में जबरदस्त सुधार आया है। अब उनके पास अपना पार्लर और अपनी मशीनें हैं। परियोजना से प्राप्त सहायता के बाद, वह प्रतिमाह ₹7000-₹9000 की बचत भी कर पा रही हैं। संध्या देवी ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी हैं, जो दर्शाती है कि कैसे सही मार्गदर्शन और सहायता से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • एम्स के डॉक्टरों ने किया करिश्मा, जीवन बचाने को बड़ी आंत से बना दी भोजन की नयी आहार नली, 13 महीनों से ट्यूब से भोजन ले रही थी महिला, 7 घंटे चला ऑपरेशन
  • डीएम आशीष भटगांई ने बैजनाथ सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी
  • थाना लक्ष्मणझूला पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर कर रही जन जागरूक
  • मोदी के 11 वर्ष : दूरदर्शिता से प्रेरित, ऊर्जा से संचालित
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान : वैज्ञानिकों ने गाँव पहुँच कर सुनी किसानों की समस्याएँ
  • जनपद हरिद्वार के 32वें जिलाधिकारी के रूप में IAS मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित, देहरादून में राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर और डोईवाला-दूधली मार्ग के डबललेन कार्य को मिली हरी झंडी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना
  • पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्ड़वासियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोविड-19 को लेकर राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य, लेकिन एहतियात जरूरी – सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.