शनिवार, जून 21, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकसित कृषि संकल्प अभियान : वैज्ञानिकों ने गाँव पहुँच कर सुनी किसानों की समस्याएँ

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 1:48 पूर्वाह्न
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के वैज्ञानिकों ने देहरादून जिले के 13 गांवों के 596 किसानों से की बातचीत
  • वैज्ञानिकों ने गाँव पहुँच कर जाना किसानों की समस्याओं को, सलाह और व्यावहारिक समाधान भी सुझाए गए
  • आवश्यक है निरंतर और पारदर्शी सहयोग : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

देहरादून : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (आईसीएआर=आईआईएसडब्लूयसी) देहरादून ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए सम्बंधित सरकारी विभागों से निरंतर और पारदर्शी सहयोग की अत्यंत आवश्यकता को उजागर किया है। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के दौरान किसानों ने लगातार यह बताया कि उन्हें विभागों के अधिकारियों से बहुत सीमित सहायता प्राप्त हो रही है।

किसानों को कृषि उत्पादकता में बाधा पहुँचाने वाली कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी की सीमित उपलब्धता के कारण किसानों को उनके लिए लागू योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी बहुत सीमित रूप से उपलब्ध है। इसी प्रकार भौगोलिक बाधाएँ जैसे ऊँचाई, दुर्गम, स्थलाकृति और सीमित सड़क नेटवर्क के कारण सरकारी अधिकारी किसानों के खेतों तक नहीं पहुँच पाते। साथ ही स्टाफ की कमी और अन्य दायित्वों के कारण अधिकारी किसानों को प्रभावी सहायता नहीं दे पा रहे। इन समस्याओं को दूर करने और उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायता सुनिश्चित की जा सके।

इसी कड़ी में आईसीएआर-आईआईएसडब्लूयसी ने पांच वैज्ञानिक दलों को तीन जून को 13 गाँवों में किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैनात किया। इन टीमों ने किसानों की समस्याएँ जानी और पहचानी। इनमें वन्यजीव क्षति में जंगली सूअर, मोर, बंदर, खरगोश और भौंकने वाले हिरण जैसी प्रजातियों द्वारा फसलों को नुकसान प्रमुख है। साथ ही फसल रोग बीन्स, कोलोकेसिया, मक्का, चना, अदरक, गन्ना और पॉपलर जैसी फसलों में रूट रॉट, स्टेम बोरर, सूत्रकृमि, पत्तियों का सूखना और पौधों का मरना भी शामिल है। सिंचाई की चुनौतियों में पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था न होना और जल की कमी शामिल है। बाजार संबंधी समस्याओं में दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण उत्पादन और विपणन में कठिनाई शामिल है।

इन 13 गाँवों में टीमों ने किया भ्रमण

  • सहसपुर ब्लॉक: किमाड़ी, नौभागा, रिक्खोली
  • रायपुर ब्लॉक: धारकोट, कटकोड़, सिमियांड
  • भगवानपुर ब्लॉक: बुग्गावाला, छंगामाजरी, शिसोना
  • चकराता ब्लॉक: होडा, कोरुवा, सैंज

इस दौरान वैज्ञानिकों ने इन 13 गांवों के 596 किसानों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना और स्थल विशेष कृषि सलाह प्रदान की। खरीफ फसलों के लिए वैज्ञानिक सलाह और व्यावहारिक समाधान भी सुझाए गए, ताकि स्थानीय चुनौतियों का समाधान हो सके और उत्पादकता में सुधार हो। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 जो 29 मई से 12 जून 2025 तक चल रहा है, किसानों को वैज्ञानिक कृषि ज्ञान और आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी पहल है।

समन्वय टीम

इस अभियान का संचालन डॉ. मदनु (निदेशक) के मार्गदर्शन में डॉ. बांके बिहारी, डॉ. एम. मुरुगानंदम (प्रधान वैज्ञानिक), अनिल चौहान (सीटीओ), इं. अमित चौहान (एसीटीओ), प्रवीण तोमर (एसटीओ) तथा मीना पंत (पीए) द्वारा किया जा रहा है। यह टीम इस अभियान का अधिकतम उपयोग कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने और सतत कृषि के लिए अनुसंधानपरक अंतर्दृष्टियाँ प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर किया आशीर्वाद प्राप्त, SGRRU और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा और उपचार में देंगे छूट
  • एसपी IPS तृप्ति भट्ट का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, जीआरपी ने जहरखुरानी कर चोरी करने वाले शातिर शौकत अली को किया गिरफ्तार
  • एसपी जीआरपी IPS तृप्ति भट्ट के निर्देश पर सघन चैकिंग अभियान जारी, सीओ स्वप्निल मुयाल के नेतृत्व मेंं BDS, थाना जीआरपी व स्वान दल की संयुक्त टीम ने छाना रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा
  • राष्ट्रपति मुर्मू का देहरादून दौरा: राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन और दृष्टिबाधित बच्चों से भावुक मुलाकात
  • गैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री का अहम कदम, सीएम धामी के प्रयासों से भराड़ीसैंण में पहली बार आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत
  • गंभीर बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता थपलियाल के उपचार की पूरी व्यवस्था करेगी राज्य सरकार, उपचार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फौरी तौर पर मंजूर की 50 हज़ार रुपये की धनराशि
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने समाज कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश, प्रत्येक न्याय पंचायत में विशेष कैंप होंगे आयोजित
  • टिहरी गढ़वाल : पशुपालन विभाग की सहवर्गीय बैठक आयोजित, गौट-वैली योजना के विस्तार पर विशेष जोर, सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.