रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खन्नी गांव के ऊपर भू-धंसाव, ग्रामीण दहशत में

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2025 12:53 पूर्वाह्न

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पोखरी ब्लॉक के खन्नी गांव के ऊपरी क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव के चलते गांव पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पोखरी ब्लॉक मुख्यालय से ढाई किमी दूरी पर बसा खन्नी गांव के ऊपर से लगातार भू-धंसाव  हो रहा है। इससे कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए है। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढा दी हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप राणा और प्रधान लता देवी ने बताया कि गांव के ऊपर एक हिस्सा लगातार धंस रहा है। बरसाती पानी की निकासी न होने से पानी दरारों के अंदर जा रहा है। इससे कभी भी इसके नीचे बसे परिवारों पर मुसीबतों का कहर टूट सकता है। ऐसे में ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं।  गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

प्रधान लता देवी की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक गांव पहुंचे और मौका मुआयना कर उन्होंने ग्रामीणों को घर खाली कर अन्यत्र रहने की सलाह दी किन्तु सरकारी तौर पर कोई राहत नहीं दी गई।  क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से खन्नी गांव के भूतेर नामक तोक की जमीन धंस रही है। इससे ग्रामीण हर समय डरे सहमें हैं। उन्होंने जिला प्रशासन चमोली से ग्रामीणों की सुरक्षा और भू-धंसाव की रोकथाम को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है।

पीडित राजपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, केदार सिंह, मदन सिंह, बुद्धि सिंह, राजेन्द्र सिंह, पूरन सिंह, रघुवीर सिंह, बचनी देवी, पुरबा देवी, कलावती देवी आदि ने भी प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक से दूर होते हैं मानसिक कष्ट और जीवन के संताप – आचार्य सुभाष जोशी
  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.