शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2026 4:15 अपराह्न

देहरादून। महिला सशक्तीकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार हेतु 13 महिलाओं का चयन किया है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए राज्यभर की 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का चयन भी किया गया है।

चयनित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में संस्कृति, खेल, कृषि, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य सरकार सम्मानित करेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी चयनित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को बधाई देते हुए कहा कि ये महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बनी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसे सम्मान महिलाओं को आगे बढ़ने तथा अन्य लोगों को प्रेरित करने का माध्यम बनते हैं।

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित कार्यकर्तियों में अल्मोड़ा से सुनीता टम्टा, हेमा, बबीता अधिकारी और सीमा देवी, बागेश्वर से आनंदी देवी, चमोली से शकुन्तला विष्ट, गीता और रत्ना विष्ट, चम्पावत से तुलसी देवी, देहरादून से रश्मि पंत, पूनम और लक्ष्मी, हरिद्वार से अनीता, स्नेहलता, रानी और परवीन, नैनीताल से लीला, हंसा देवी और निर्मला टम्टा, पौड़ी गढ़वाल से माधुरी देवी, दर्शनी देवी, संगीता, तुलसी देवी और रेनू, पिथौरागढ़ से गंगा कार्की और सुनीता, रुद्रप्रयाग से सरस्वती, टिहरी गढ़वाल से सुषमा देवी, रोशनी देवी और पूनम देवी, ऊधम सिंह नगर से गुरप्रीत कौर, रामा विष्ट और शकुंतला पाल तथा उत्तरकाशी से रेखा जोशी का चयन किया गया है।

राज्य सरकार का कहना है कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.