शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2026 4:22 अपराह्न
  • सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने हाईवे किनारे अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुओ मोटो याचिका के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण हटाने संबंधी जारी निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करना तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना था।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में एनएच-107ए, एनएच-109, एनएच-07 (75 आरसीसी), एनएच-07 (एनएचआईडीसीएल), एनएच-109के तथा एनएच-107बी सहित कुल छह राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब तक कुल 359 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 92 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष 267 अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को निर्देशित किया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित सभी अतिक्रमणों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का कार्य विशेष अभियान के रूप में संचालित किया जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अवैध पार्किंग पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश देते हुए हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स को नियमित फील्ड निरीक्षण बढ़ाने तथा अतिक्रमण की स्थिति पर सतत निगरानी रखने को कहा। साथ ही नगर पालिका क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे नए अतिक्रमण न होने देने के लिए संबंधित निकायों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपनी-अपनी परिसंपत्तियों एवं भूमि पर हुए अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वर्तमान में अतिक्रमण नहीं है, वहां भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी होगी।
बैठक में सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार दिशा-सूचक संकेतक (साइनेज), चेतावनी बोर्ड, क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टिव टेप तथा अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी संरचनाओं की स्थापना एवं अनुरक्षण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.