posted on : जुलाई 8, 2022 5:03 अपराह्न
कोटद्वार । शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी की धावक रीता कुमारी का चयन एथलेटिक्स छात्रावास अगस्तमुनि के लिए हुआ है ,जहां उसे खेल विभाग की ओर से पढ़ाई और राष्ट्रीय स्तर के कोचों से प्रशिक्षण प्राप्त होगा । इससे पूर्व अंकिता ध्यानी भी उसी छात्रावास से प्रशिक्षण लेकर जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में उत्तराखंड के लिए दो मर्तबा गोल्ड मेडल जीत चुकी है ।
खेल अकादमी के एथलेटिक कोच तालिब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि रीता ने 27 अप्रैल को पौड़ी में चयन का पहला चरण पार किया व 1 जून को फाइनल ट्रायल रुद्रपुर में दिया ,रीता ने पूरे राज्य में शारीरिक दक्षता में सर्वोच्च 68 अंक प्राप्त कर चयनित सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । रीता की इस उपलब्धि से उसके परिवार जन और मिनी स्टेडियम मोटाढांक स्थित खेल अकादमी के सभी बच्चे बड़े ही उत्साहित हैं । शहीद मुकेश बिष्ट संस्था की कोषाध्यक्ष डॉक्टर उमा रावत और अंतर्राष्ट्रीय कोच सुनील रावत ने रीता को बधाई प्रेषित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।


