गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की का रूबी जुबली रीयूनियन : 1981 बैच ने उदार दान के साथ एक चिरस्थायी विरासत छोड़ी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2023 2:57 अपराह्न

 

रुड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की अपने इतिहास से एक अद्भुत क्षण का साक्षी बना जब 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2023 तक के रूबी जुबली रीयूनियन आयोजन के दौरान 1982 के वास्तुकला स्नातकों सहित 1981 बैच के स्नातक भी इस आयोजन से जुड़े। इस कार्यक्रम को सौहार्द, पुरानी स्मृतियों एवं उत्कृष्टता के प्रति एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया। पूर्व छात्रों व उनके प्रिय परिवार के सदस्यों सहित लगभग 219 सदस्य इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपनी साझा यात्रा को याद करने व उत्सव मनाने के लिए एकत्र हुए। रीयूनियन के दौरान, 1981 बैच ने लगभग 1 करोड़ रुपये का असाधारण दान देकर अपनी प्रिय अल्मा मेटर के प्रति अपना अटूट समर्पण प्रदर्शित किया। यह उदार योगदान शैक्षणिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता को समर्थन देने व बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जिसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की प्रसिद्ध है।

इस उल्लेखनीय भाव को स्वीकार करते हुए, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा, “भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की का अपने पूर्व छात्रों के साथ बहुत मजबूत संबंध है और यह ताकत का एक स्थायी स्रोत है। हम अपनी यात्रा के दौरान निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए अपने पूर्व छात्रों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के 1981 बैच ने पूर्व छात्रों व उनके अल्मा मेटर के बीच स्थायी संबंध का एक सराहनीय उदाहरण स्थापित किया है।” संसाधन एवं पूर्व छात्र मामले के कुलशासक प्रोफेसर आर डी गर्ग ने कृतज्ञता की भावना को दोहराते हुए कहा, “अल्मा मेटर के प्रति हमारे पूर्व छात्र बैच की परोपकारिता एवं प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। हम उनके उदार दान के लिए बहुत आभारी हैं जो हमारे छात्रों के जीवन में बदलाव ला रहा है। यह समर्थन भावी पीढ़ियों के लिए उत्कृष्टता एवं नवप्रवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है।”

रीयूनियन ने पूर्व छात्रों को फिर से जुड़ने, यादें ताज़ा करने व अपनी सफलताओं और अनुभवों को अपने साथियों के साथ साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। 1981 बैच ने अपने असाधारण योगदान से, अपने जीवन पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की के स्थायी प्रभाव और वापस देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम ने न केवल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की में बने संबंधों का उत्सव मनाया, बल्कि संस्थान के भविष्य पर पूर्व छात्रों के गहरे प्रभाव का भी प्रदर्शन किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.