गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2026 12:51 पूर्वाह्न
  • नियमितीकरण और समान वेतन की मांग पर क्रमिक अनशन शुरू
  • एक सप्ताह का अल्टीमेटमय फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल
  • 15-20 साल सेवा के बाद भी स्थायी नौकरी नहीं

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में वर्षों से सेवाएं दे रहे करीब तीन सौ अस्थाई कर्मचारियों ने अब अपने हक के लिए आंदोलन तेज कर दिया है। नियमितीकरण, वन टाइम सेटलमेंट और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग पर कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो कामकाज ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इससे दोनों धामों में व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है।

केदारनाथ धाम में 13 अक्टूबर से धरना शुरू हो चुका है, जबकि बदरीनाथ मंदिर और मंदिर समिति के अधीन अन्य मंदिरों के अस्थायी कर्मचारियों ने 14 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया। कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मंदिर परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

सीएम की घोषणा भी बेअसर, दो साल से इंतजार

कर्मचारियों का कहना है कि वे 15 से 20 वर्षों से धामों और मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उनके नियमितीकरण और वेतन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दौरान 11 अक्टूबर 2024 को अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्थायी कर्मचारियों के लिए समान वेतन और वन टाइम सेटलमेंट की व्यवस्था करने की घोषणा की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि घोषणा के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

12 दिवंगत कर्मियों के परिवारों को मदद नहीं

आंदोलनकारियों ने सेवा के दौरान दिवंगत हुए करीब 12 कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस संबंध में मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एक सप्ताह बाद कामकाज ठप करने की चेतावनी

कर्मचारियों ने फिलहाल एक सप्ताह तक प्रतिदिन दो घंटे क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि तय अवधि में मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अब निगाहें मंदिर समिति प्रबंधन और शासन पर हैं कि वे कर्मचारियों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
  • ​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी
  • सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अफसरों को अल्टीमेटम : टूटी सड़कें मिलीं तो तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक दुरुस्त होंगी खोदी गई सड़कें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.