शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आरएसएस व विहिप ने प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

शेयर करें !
posted on : अगस्त 27, 2025 10:15 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आरएसएस के स्वयं सेवकों ने चमोली जिले के थराली क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। थराली क्षेत्र में 22 अगस्त की मध्यरात्रि को बादल फटने की घटना से आए जलजले के कारण सगवाडा, चेपडों, थराली, राड़ीबगड आदि स्थानों पर भारी नुकसान हुआ था। जिसमें कई लोगों के घर, मकान, दुकान तबाह हो गए थे। क्षेत्र के कई लोग सड़क पर आ गए थे। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत शिविरों में रखा गया है।

आपदा के कारण कई परिवारों के सामने खाने-पीने, रहने का संकट पैदा हो गया है। इस घड़ी में प्रभावितों को कुछ राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने थराली पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचने के लिए उन्हें राशन, बर्तन, कंबल आदि का वितरण किया ताकि फोरी तौर पर उन्हें राहत मिल सके।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक राजेंद्र भंडारी, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल ने बताया कि थराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद आरएसएस के सह जिला कार्यवाह भरत सिंह दानू के नेतृत्व में एक टीम आपदा के दूसरे दिन ही क्षेत्र में पहुंच गई थी। टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावितों की सूची तैयार कर प्रभावितों को राहत देने के लिए सामग्री भेजने की योजना बनाई गई। सड़क अवरूद्ध होने के चलते सड़क खुलने पर राहत सामग्री को प्रभावितों तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के थराली बाजार, चेपडों, राडीबगड, सगवाडा, केदारबगड, तहसील परिसर के आसपास, कुलसारी आदि स्थानों पर प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की गई। बताया कि अभी भी स्वयं सेवक क्षेत्र में रहकर प्रभावितों की सहायता में जुटे हुए है और आगे भी जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रताप लूथर, जिला प्रचारक पीयूष, जिला कार्यवाह विश्व भट्ट, मुरलीधर चंदोला, भगवती प्रसाद बेंजवाल, भीम सिंह, संदीप जयप्रकाश आदि प्रभावितों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.