बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सतपुली, स्यूंसी झील सहित भैरवगढ़ी, मां दीवा का डांडा में बनाया जा रहा है रोपवे – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2021 5:18 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा आज भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधानसभा चौबट्टाखाल के अन्तर्गत नगर पंचायत सतपुली के रामलीला मैदान में सांस्कृतिक विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर कोविड़ काल में बेहतर सहयोग करने के लिए आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना काल में आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित सभी पंचायत सदस्यों ने जान जोखिम में डालकर लोगो की सेवा की जिसके लिए उनका सम्मान होना जरूरी है। कहा कि प्रदेश सरकार चहुमुखी विकास के साथ आगे बढ़ रही है। पहाड़ों में पर्यटन व रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, आल वेदर रोड, होम स्टे सहित विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। चौबट्टाखाल विधानसभा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भैरवगढ़ी, ज्वालपा, कालिंका, दीवा ताडकेश्वर को धार्मिक सर्किट बनाया जा रहा है। सतपुली, स्यूंसी झील सहित भैरवगढ़ी, मां दीवा का डांडा में रोपवे बनाया जा रहा है और बताया कि मां दीवा में सन राइजिंग देखने के लिए पर्यटकों के लिए सन राइजिंग कैंप शुरू कर दिया गया है ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कहा कि इन पांच सालों में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनता के स्नेह व सहयोग से विधानसभा चौबट्टाखाल में अनेक विकास कार्य किये है । और आगे भी आप लोगों के स्नेह व सहयोग से विकास कार्य किये जायेंगे । कार्यक्रम में कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार, नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा, एडीओ पंचायत जयहरीखाल अर्जुन शाह, एडीओ पंचायत द्वारीखाल सज्जन सिंह रावत सहित विकासखण्ड के समस्त विभागों व विकासखंड द्वारीखाल व जयहरीखाल के समस्त आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व महिला मंगल दलों को शॉल ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगायक प्रदीप बुटोला के गीतों में महिला मंगल दल के सदस्य खूब झूमे। साथ ही अशुकला सांस्कृतिक समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की दर्शकों ने जमकर सराहना की। इस दौरान भाजपा विधानसभा प्रभारी राजेंद्र धीरता, जिला सह प्रभारी अशोक ठाकुर व भाजपा प्रदेश युवा कार्यकरिणी सदस्य सुयश रावत, मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, रामलीला समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, उम्मेद सिंह रावत, ममता ध्यानी, बेबी खंतवाल, विजय लक्ष्मी, अंकित ठाकुर सहित आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.