रूडकी : श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया । इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के भक्तजन और पाल युवा संघ मोहनपुरा के सभी नवयुवक तथा महिला मंगल दल दुर्गा कॉलोनी की सभी महिलाएं सहयोगी रहे ।

श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम के परमाध्यक्ष महर्षि स्वामी सागर सिन्धुराज ने सभी देशवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस वक्त राष्ट्र को स्वास्थ्य की आवश्यकता है और अच्छे स्वास्थ्य के लिए वृक्षों का होना अति आवश्यक है यदि हमें राष्ट्र को स्वस्थ बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए ।

आपको बताते चले कि महर्षि स्वामी सागर सिन्धुराज इससे पूर्व भी बड़े स्तर पर पौधारोपण करवा चुके हैं तथा पर्यावरण को लेकर काफी चिंतित रहते हैं । इस अवसर पर कौस्तुभ मणि नौटियाल, सहदेव मलिक, कृष्ण पाल सिंह, कैप्टन डीपी सिंह, शकुंतला सती, पंडित बीपी बडोला मौजूद रहे ।





Discussion about this post