posted on : अगस्त 5, 2020 9:15 अपराह्न
रूडकी : श्री राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के पावन अवसर पर शीतल छाया ट्रस्ट की ओर से शिव मंदिर गीतांजलि विहार में एक यज्ञ हवन का आयोजन किया गया. जिसमें भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए तन मन धन से सहयोग करने का आवाहन किया गया.

कार्यक्रम में पंडित वीरेंद्र कुमार शर्मा ने हवन कराया एवं मंदिर निर्माण का कार्य निर्विघ्न संपन्न हो इसकी प्रार्थना की गई. इस अवसर पर अनूप बंसल, राहुल अरोडा, अंशुल त्यागी, सागर अग्रवाल, रवि पाल, गीता शर्मा , अंकित पाल, कविश मित्तल, हिमांशु अवस्थी, श्याम बत्रा, गौरव आजाद, दिनेश सिंह बिष्ट, शुभम विरमानी आदि उपस्थित रहे ।




Discussion about this post