सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेयर गौरव गोयल ने गणेशपुर उत्तरी, गणेशपुर दक्षिणी एवं शिवपुरम वार्ड में निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2020 5:21 अपराह्न

रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम क्षेत्रातंर्गत गणेशपुर उत्तरी, गणेशपुर दक्षिणी एवं शिवपुरम वार्ड में विभिन्न निर्माण कार्यों का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्य शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास एवं निर्माण कार्यों को तीव्रगति से पूरा कराया जाएगा।सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों में गति लाने के साथ ही पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बरती जाएगी।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए भी नगर निगम की टीम पूरी मेहनत से कार्य कर रही है। आगामी वर्ष 2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण में रुड़की नगर निगम क्षेत्र को उत्तराखंड प्रदेश में प्रथम लाने का उनका लक्ष्य है, जिसके लिए नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में अच्छी सड़कों का निर्माण,पक्की नालियां पथ प्रकाश तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि रुड़की नगर निगम एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आए।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जनता से किए गए चुनाव पूर्व सभी वादों पर वे खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।उनके एक वर्ष के कार्यकाल,जोकि कोरोना काल भी रहा, लोगों को इस कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते अपने अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ा, वहीं ऐसे में नगर निगम के सफाई कर्मियों ने पूरे नगर निगम क्षेत्र की छोटी-बड़ी नालियों की बेहतर ढंग से सफाई की, जिससे कि इस वर्ष नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या का सामना लोगों को न करना पड़ा।उन्होंने कहा कि विगत अनेक दशकों से नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या एक गंभीर समस्या रही है।इस समस्या को दूर करने का भी उन्होंने नगर की जनता से वादा किया था, जिसके लिए उन्होंने गंभीरता पूर्वक कार्य किया एवं नगर की नालियों की बेहतर ढंग से सफाई कराई व नाली निर्माण कार्यों को भी गति दी। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रदेश एवं केंद्रीय स्तर से भी रुड़की नगर के लिए विशेष बजट के माध्यम से यहां की समस्याओं का निदान कराया जाए तथा लोगों के सामने आ रही समस्याओं को दूर किया जाए।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो केवल विकास को ही सर्वोपरि मानकर नगर,प्रदेश एवं राष्ट्र के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में देश व प्रदेश तरक्की के नित नए आयाम प्राप्त कर रहा है। देश एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर कर आज विश्व भर में संपन्न देशों की श्रेणी में अग्रणीय स्थान पर पहुंच गया है जो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप तोमर,पार्षद अंकित चौधरी तथा पार्षद प्रतिनिधि मांगेराम चौधरी ने भी वार्ड की समस्याओं से मेयर गौरव गोयल को अवगत कराया तथा कहा कि उनके वार्ड की जो भी समस्या है उसका निदान मिलकर कराया जाएगा एवं वार्ड में पक्की सड़कों,नालियों के साथ ही निर्माण के पथ प्रकाश आदि की समस्या शीघ्र ही दूर की जाएगी।इस अवसर पर रामपाल सिंह,उदय सिंह, नितिन चौधरी,राम मिलन सिंह,अमित चौधरी,अनिल चौधरी,दीपक शर्मा,राजेंद्र चौधरी,मोतीराम यादव,आलोक सैनी तथा सार्थक गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.