रूडकी । शीतल छाया ट्रस्ट के सरंक्षक एवं नगर निगम रूडकी के मेयर गौरव गोयल के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

शीतल छाया ट्रस्ट की ओर से आज ट्रस्ट के संरक्षक एवं नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल के जन्मदिन के उपलक्ष में एक रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक में किया गया. जहां पर गौरव गोयल एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया तथा साथ ही कार्यकर्ताओं को रक्तदान की महत्व के बारे में बताया. कार्यक्रम में गौरव गोयल, राहुल अरोड़ा, अनूप बंसल, अंशुल त्यागी, हिमांशु त्यागी, रोहित, अंकित पाल, सागर चौधरी, गौरव आजाद, रवि पाल, कविश मित्तल, सागर अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया.




Discussion about this post