उतरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर सुबह चिन्यालीसौड़ टैक्सी यूनियन (नागणी) के बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया।
धरासू पुलिस के अनुसार कस्तल गांव निवासी विनोद पुत्र भादू उम्र (30) वर्ष अपने साथी हीरा सिंह पंवार पुत्र हुकम सिंह उम्र (33) वर्ष निवासी लवाणी टिहरी गढ़वाल के साथ उतरकाशी जा रहे थे। चिन्यालीसौड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विनोद की मौत हो गई। वहीं मृतक विनोद का साथी हीरा सिंह पंवार घायल हो गया। हादसे की खबर पाते ही परिजन पहुंचे। चिन्यालीसौड़ सीएचसी में घायल युवक भर्ती किया गया है। थानाध्यक्ष धरासू ने बताया की जानकारी मिली की बाइक में सवार युवक चारधाम परियोजना में काम करते थे।




Discussion about this post