रविवार, मई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजस्व के लम्बित वादों तथा जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना करें सुनिश्चित – डीएम कर्मेंद्र सिंह

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2025 11:14 अपराह्न
हरिद्वार : राजस्व के लम्बित वादों तथा जन समस्याओं को कुशल कार्य प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कार्यालय सभागार में दिये। उन्होंन राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सभी उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार कोर्ट वर्क को भी प्राथमिकता में शामिल करें तथा एक वर्ष से 05 वर्ष पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी केस में अनावश्यक तारीख न दी जाये तथा सभी मुकदमों में लम्बी तारीख के स्थान पर छोटी तारीखें दी जाये ताकि मुकदमों का निस्तारण तेजी से किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये कि माह में दायर वादो की अपेक्षा निस्तारित वादो की संख्या अधिक हो।
उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाकर नियमानुसार वसूली की जाये तथा बड़े देयकों की वसूली कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विरासत के मामलों की समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये कि अविवादित विरासत के मामलों में दाखिल-खारिज में विलम्ब नहीं होना चाहिए, अनावश्यक विलम्ब करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने विभिन्न आयोगों से सम्बन्धित रिपोर्ट समय से भेजने तथा न्यायालयों से सम्बन्धित मुकदमों में काउण्टर, शपथपत्र आदि दाखिल कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 
जिलाधिकारी ने राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर तीव्र गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में सभी पक्षों को सुनते हुए एवं समान अवसर देते हुए गुणवत्तायुक्त एवं त्रुटि रहित निर्णय देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सीएम हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों का ‘‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि‘‘ के मूूलमंत्र के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने शिकायतकर्त्ता की संतुष्टि हेतु प्रत्येक शिकायत के निस्तारण में शिकायतकर्त्ता से दूरभाष पर वार्ता करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान, डिप्टी कलेक्ट्रेट प्रेम लाल, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार, एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल, डीजीसी विजय पॉल सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, तहसीलदार हरिद्वार प्रियंका रानी, तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान, तहसीलदार लक्सर दयाराम आदि सहित अन्य  अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘जश्न-ए-देहरादून’ की तारीख घोषित, पहुंचेंगे ख्यातिप्राप्त कवि और शायर
  • नशे के खिलाफ पौड़ी की अनूठी पहल, अनमोल जीवन से जागरुक होगी नयी पीढ़ी
  • जल संकट वाले क्षेत्रों को मिलेगी राहत, नयार नदी पुनर्जीवन परियोजनाओं का होगा स्थलीय सत्यापन
  • कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश, बेड पर मृत मिले युवक और युवती
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगाएगी हैट्रिक
  • विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है – नितिन नबीन
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, सीएम धामी के नेतृत्व में बीजेपी 2027 में लगाएगी हैट्रिक
  • विकसित भारत 2047 सरकार का सपना ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है: नितिन नबीन
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अवैध निर्माण सील
  • सम्पत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.