बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नशे के खिलाफ पौड़ी की अनूठी पहल, अनमोल जीवन से जागरुक होगी नयी पीढ़ी

शेयर करें !
posted on : मई 31, 2026 12:48 पूर्वाह्न

पौड़ी : कभी नशामुक्ति जैसे गंभीर विषय पर बच्चों से संवाद स्थापित करना एक बड़ी चुनौती माना जाता था, लेकिन पौड़ी में एक रचनात्मक पहल ने इस चुनौती को अवसर में बदल दिया है। मुख्यमंत्री पुष्करी सिंह धामी के नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा डायट पौड़ी द्वारा तैयार की गयी नशामुक्ति आधारित कॉमिक्स “अनमोल जीवन” अब बच्चों के बीच जागरुकता की नयी अलख जगाएगी।

शनिवार को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा इस कॉमिक्स का विमोचन जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया। इसके बाद जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को इसका वितरण शुरू किया गया। बच्चों ने न केवल कॉमिक्स को उत्साहपूर्वक पढ़ा, बल्कि उसकी कहानियों और पात्रों पर चर्चा करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि रंग-बिरंगे चित्रों, रोचक पात्रों और बच्चों की दुनिया से जुड़ी कहानियों से सजी यह कॉमिक्स विशेष रूप से छोटे बच्चों को मद्देनजर रखकर तैयार की गयी है। उन्होंने कहा कि जहां सामान्यतः नशे के दुष्प्रभावों पर होने वाली चर्चाएं बच्चों को गंभीर लगती थीं, वहीं “अनमोल जीवन” ने उसी संदेश को सरल, सहज और प्रभावशाली ढंग से उनके मन तक पहुंचाया है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने बताया कि वे पहले से ही विद्यालयों में आयोजित नशामुक्ति से जुड़े भाषण, निबंध प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और जागरुकता कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं, लेकिन कॉमिक्स के माध्यम से मिला संदेश उन्हें अधिक प्रभावी और यादगार लगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि कॉमिक्स में 10 प्रेरक कहानियां शामिल की गई हैं, जिन्हें विभिन्न लेखकों ने बच्चों की मनोवृत्ति और सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखकर लिखा है। इसकी विशेषता यह भी है कि इसमें क्यूआर कोड के माध्यम से ई-बुक और वीडियो क्लिप की सुविधा उपलब्ध है। बच्चे कहानियों के पात्रों को रोल-प्ले के माध्यम से जीवंत कर सकते हैं, जिससे सीखने की प्रक्रिया और अधिक रोचक बन जाती है।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस तक जनपद के सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति थीम पर रोल-प्ले, स्किट (लघु नाटिका) एवं स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशामुक्ति का सकारात्मक संदेश प्रसारित करना है।

डायट के प्राचार्य स्वराज तोमर ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए बचपन से ही सही दिशा और सकारात्मक सोच विकसित करना जरूरी है। “अनमोल जीवन” इसी सोच को मजबूत करने का प्रयास है, जो बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर रही है।

मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना ने कहा कि यह पहल केवल एक कॉमिक्स वितरण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ने का सशक्त अभियान है। विद्यालयों में कॉमिक्स आधारित चर्चाएं, समूह गतिविधियां और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक सभी इस अभियान का हिस्सा बन सकें।

जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि रा.इ.का. पौड़ी, रा.क.इ.का. पौड़ी, मेसमोर इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर-11 तथा जूनियर हाईस्कूल गडोली सहित अनेक विद्यालयों में कॉमिक्स का वितरण किया गया। कई बच्चों ने बताया कि कॉमिक्स की कहानियां उन्हें अपने आसपास की वास्तविक परिस्थितियों से जुड़ी हुई महसूस हुईं, जिससे वे आसानी से समझ पाए कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

आज “अनमोल जीवन” केवल एक कॉमिक्स नहीं, बल्कि बच्चों के हाथों में पहुंची ऐसी प्रेरक पुस्तक बन गई है, जो उन्हें जीवन की सही राह चुनने का संदेश दे रही है। पौड़ी की यह पहल साबित कर रही है कि जब जागरुकता को रचनात्मकता का साथ मिलता है, तो बदलाव की कहानी बच्चों के मन से शुरू होकर पूरे समाज तक पहुंचती है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान, पूर्व एडीएम अनिल गर्ब्याल, खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श, डॉ हरिशंकर डिमरी, विनय किमोठी, विनय ममगाईं सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.