शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रीप परियोजना ने बदली किरन देवी की तकदीर, सिलाई केंद्र बनाकर बनीं आत्मनिर्भर महिला उद्यमी

शेयर करें !
posted on : जून 25, 2026 3:00 अपराह्न
  • सिलाई केंद्र से हर माह 10 हजार रुपये तक की आय, अन्य महिलाओं को भी दे रहीं प्रशिक्षण
चमोली : जनपद चमोली के विकासखंड देवाल के ग्राम खजडकोट निवासी किरन देवी, पत्नी हरीश चन्द्र, आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार की प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से उन्होंने अपना सिलाई केंद्र स्थापित कर न केवल स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी रोजगार एवं प्रशिक्षण से जोड़ रही हैं।
किरन देवी एक सामान्य कृषक परिवार से हैं, जहां परिवार की आजीविका का मुख्य आधार कृषि एवं पशुपालन था। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं तथा बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करना कठिन हो रहा था। इंटरमीडिएट तक शिक्षित किरन देवी को बचपन से ही सिलाई-कढ़ाई में विशेष रुचि थी, लेकिन संसाधनों के अभाव में वे अपनी प्रतिभा को व्यवसाय का रूप नहीं दे पा रही थीं।
वर्ष 2023-24 में सुनन्दा सीएलएफ एवं स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य होने के कारण उनका चयन रीप परियोजना के अंतर्गत व्यक्तिगत उद्यम के लिए हुआ। एक लाख रुपये की लागत से स्थापित इस उद्यम में ₹30,000 की सहायता रीप परियोजना, ₹60,000 का बैंक ऋण तथा शेष राशि स्वयं के अंशदान के रूप में निवेश की गई।
परियोजना से प्राप्त सहयोग के माध्यम से उन्होंने दो सिलाई मशीनें, एक पिको मशीन तथा आवश्यक उपकरण खरीदकर अपना सिलाई केंद्र स्थापित किया। वर्तमान में वे आसपास के गांवों की महिलाओं के लिए सिलाई एवं वस्त्र निर्माण का कार्य कर रही हैं। साथ ही इच्छुक महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।
आज उनका सिलाई केंद्र प्रतिमाह ₹9,000 से ₹10,000 तक की आय का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस आय से वे अपने परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा का खर्च भी सुचारु रूप से वहन कर रही हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक सफल महिला उद्यमी और प्रशिक्षक के रूप में स्थापित हो चुकी है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.