गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कर्णप्रयाग संगम में माता अनसूया–चंडिका देवी का दुर्लभ माघ स्नान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2026 12:26 पूर्वाह्न

गोपेश्वर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पंचप्रयागों में से एक कर्णप्रयाग संगम में सती शिरोमणि माता अनसूया और चंडिका देवी के माघ स्नान के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वर्षों बाद दोनों देवडोलियों के परस्पर मिलन ने वातावरण को अत्यंत भावपूर्ण और ऐतिहासिक बना दिया।

दशोली विकासखंड के खल्लागांव से निकली सती शिरोमणि माता अनसूया तथा पोखरी ब्लॉक के जिलासू गांव की चंडिका देवी, अपनी-अपनी देवरा यात्राओं के तहत माघ स्नान हेतु पिंडर और अलकनंदा नदियों के संगम कर्णप्रयाग एक साथ पहुँचीं। इस दुर्लभ अवसर पर संगम स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

माता अनसूया देवी, उमा देवी मंदिर में प्रवास के पश्चात सर्वप्रथम संगम तट पर पहुँचीं, जहां विधि-विधान के साथ माघ स्नान संपन्न हुआ। देवडोली के स्नान के बाद देवी का श्रृंगार, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। संगम तट पूरे समय माता अनसूया के जयकारों से गूंजता रहा।

इसी क्रम में जिलासू गांव की चंडिका देवी भी देवरा यात्रा के अंतर्गत कर्णप्रयाग पहुँचीं। रात्रि प्रवास के उपरांत बुधवार को देवी ने जयघोष के साथ संगम पर स्नान किया। स्नान के पश्चात हवन एवं पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद दोनों देवडोलियों का परस्पर मिलन हुआ, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। संगम स्थल पर दोनों देवियों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पश्चात दोनों देवडोलियाँ उमा देवी मंदिर पहुँचीं, जहां संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। पूजा के बाद दोनों देवडोलियाँ एक-दूसरे से विदा होकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुईं। माता अनसूया की रथ डोली कर्णप्रयाग में धियाण के घर प्रवास पर रही, जबकि चंडिका देवी की देवडोली रात्रि प्रवास हेतु गलनाऊं पहुँची।

उल्लेखनीय है कि माता अनसूया की रथ डोली 51 वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली है, वहीं जिलासू की चंडिका देवी भी कई वर्षों बाद इस यात्रा पर हैं। इसी कारण मकर संक्रांति पर कर्णप्रयाग संगम में दोनों देवडोलियों के एक साथ माघ स्नान ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस अवसर पर खल्लागांव, जिलासू, गुठगांव सहित अनेक क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुष्पवर्षा के साथ दोनों देवडोलियों को विदा किया गया। कई श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं तो कई भाव-विह्वल नजर आए। वर्षों बाद कर्णप्रयाग संगम में ऐसी चहल-पहल और आध्यात्मिक उल्लास देखने को मिला।

आस्था की इस अद्भुत और अनूठी बेला ने यह स्पष्ट कर दिया कि आधुनिक दौर में भी लोगों की देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा और विश्वास अटूट है। कर्णप्रयाग संगम पर माघ स्नान की यह स्मरणीय घड़ी श्रद्धालुओं के हृदय में लंबे समय तक जीवंत रहेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.