posted on : मार्च 2, 2022 4:30 अपराह्न
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत आगामी 10 मार्च, 2022 को होने वाली मतगणना को लेकर आज एनआईसी कक्ष टिहरी गढ़वाल में जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में मतगणना कार्मिको का रेण्डामाईजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 मतगणना टेबल लगाए गए है। प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती रहेगी, जिसमे 01 मतगणना सुपरवाइजर, 01 मतगणना सहयक व 01 माइक्रो आब्जर्वर शामिल है। इसके अलावा कंप्यूटर /डाटा एंट्री स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, डीआईओ एनआईसी सौरभ रतूड़ी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह आदि उपस्थित थे।



