शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने 08 करोड़ 14 लाख की सड़कों के सुदृढ़ीकरण डामरीकरण कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2022 5:05 अपराह्न
ऐकेश्वर (पौडी)। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने सुरखेत स्थित पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण की करोडों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को ऐकेश्वर ब्लाक, सुरखेत स्थित पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 14 लाख की धनराशि की सड़कों के सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एकेश्वर से कलिंगा भगवती टूरिज्म सर्किट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा  कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अच्छी सड़क कनेक्टिविटी तथा रिहायशी क्षेत्र होना जरूरी है, इसलिए अधिक से अधिक होमस्टे बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगने वाले स्थानीय मेलों में स्थानीय उत्पादों के क्रय- विक्रय को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों की आमदनी बेहतर हो सकेगी।  उन्होंने विद्यालय की छत पर बड़े हॉल का निर्माण व मैदान का पुनरोद्धार करने का आश्वासन भी दिया। श्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम तीर्थाटन में 46 लाख से अधिक तीर्थयात्री आए हैं, जिससे कोविड काल में पर्यटन तथा इससे जुड़े हुए परिवहन, होटल व्यवसाय इत्यादि क्षेत्र से जुड़े लोगों को रोजगार से जो परेशानियां हुई थी वह सब दूर हो गई हैं। उन सबको अपनी आर्थिकी मजबूत करने का अवसर मिला है।
इस दौरान लोक निर्माण मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र विकासखंड ऐकेश्वर के अंतर्गत राज्य योजना के तहत छोटा छामा होते हुए द्वितीय स्टेज-1 लम्बाई 0.475 किमी मोटर मार्ग, लागत 11.58 लाख, लाटखाल नौगांव होते हूए बल्यूली तक 1.825 किमी, फेज-2 स्टेज-1 मोटर मार्ग नव निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पिंगलपाखा से उच्चकोट तक 64.89 लाख द्वितीय चरण स्टेज-1, की 2.175 किमी लम्बे मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने के साथ-साथ 1 किमी लम्बे और 54.65 लाख की लागत के तुनाखाल-मनकोट-खाल-नौली-पाली मोटर मार्ग द्वितीय चरण के डामरीकरण कार्य, 1 किमी लम्बे और 62.26 लाख की लागत के खलेउ-पीपली-कुमराडी-सालकोट मोटर मार्ग के डामरीकरण के कार्य, 4.5 किमी लम्बे 306.42 लाख की लागत के पाटीसैण-तछवाड-ऐकेश्वर मोटर मार्ग के सुधारी करण एवं डामरीकरण, 121.12 लाख की लागत के भरपुर सेम ग्वाड कुलासू मोटर मार्ग के सुधारी करण एवं डामरीकरण के साथ साथ 151.21 लाख की लागत से मलेटी बैण्ड से गौचीखेत पणीया मोटर मार्ग के डामरीकरण के कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह नेगी, वेद प्रकाश वर्मा, देवेंद्र भट्ट, इंटर कॉलेज सुरखेत के प्रबंधक प्रदीप नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र नेगी, सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.