मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टीएचडीसी व एचसीसी की कार्यप्रणाली पर भड़के जनप्रतिनिधि

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2026 2:28 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। टीएचडीसी तथा एचसीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। पीपलकोटी नगर पंचायत की अध्यक्ष आरती नवानी के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे ज्ञापन मेें कहा है कि टीएचडीसी ने प्रभावित क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोलने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद अभी तक यह विद्यालय अस्तित्व में नहीं आ पाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि  प्रभावित क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए आवंटित धन को स्थानीय प्रभावितों को विश्वास में लिए बिना अन्य क्षेत्रों में खर्च किया जा रहा है। यहां तक कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल जैसी संस्थाओं को दी जाने वाली सहायता में नगर पंचायत की सहमति को अनिवार्य भी नहीं किया गया है। इस बात पर चिंता जताई गई है कि टनल निर्माण से प्रदूषण फैल रहा है। इसके चलते टनल से निकलने वाले रसायन युक्त प्रदूषित पानी को सीधे अलकनंदा में बहाया जा रहा है। इससे जलीय जीव जंतुओं के साथ ही नदी की निर्मलता पर संकट मंडरा रहा है। परियोजना निर्माण से गोचर तथा पनघट की भूमि भी समाप्त हो गई है। इससे पारिस्थितिकीय तंत्र भी बिगड़ रहा है। टनल का मलवा घाटों और रास्तों पर फैंकने से अंतिम संस्कार में दिक्कतें खड़ी हो रही है। क्रशर प्लांट से होने वाले ध्वनि व वायु प्रदूषण ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

टीएचडीसी की कार्यदायी संस्था एचसीसी में स्थानीय लोगों को रोजगार देने में अनदेखी की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान 70 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने का भरोसा दिया गया था। इसके बावजूद इस पर अमल नहीं हो रहा है। प्रतिनिधि मंडल में संतोषी, राकेश नवानी, आशीष कुमार, अंकित रावत, मनोरमा देवी, अनिल जोशी, पवन कुमार, संजय राणा, रविंद्र नेगी, कुसुम रावत, संतोष रावत, संतोष कुमार, नरेंद्र पोखरियाल, दीपक सती, मुकेश सिंह, गुलाब सिंह बिष्ट, जगत सिंह नेगी, रघुनाथ फरस्वाण, हरेंद्र पंवार आदि शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.