posted on : सितम्बर 17, 2022 4:49 अपराह्न
सतपुली । आजादी का अमृत महत्सव के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मॉर्डन पब्लिक स्कूल व ग्रीन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओ ने शनिवार को साथ मिलकर स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक बैन हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अध्यक्षा नगर पंचायत सतपुली अंजना वर्मा, अधिशासी अधिकारी सुश्री सीमा रावत, वार्ड सदस्य थामेश्वर प्रसाद कुकरेती, स्वच्छता ब्रेण्ड एम्बेसडर प्रेम सिंह रावत, मॉर्डन पब्लिक स्कूल सतपुली के अध्यापक मुकेश, ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली के अध्यापक विपिन, राहुल, नगर पंचायत के कर्मचारी रत्नेश बौंठियाल आदि लोगो ने रैली में प्रतिभाग किया।


