शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भीषण दैवीय आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने के लिए प्रक्रिया की गई जारी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2021 3:59 अपराह्न

चमोली : जनपद चमोली की भीषण दैवीय आपदा में लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने के लिए प्रक्रिया जारी की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि शासन से जारी गाइड लाइन के अनुसार लापता व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु प्रक्रिया निर्धारण के लिए उन्हें तीन श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुए कार्यवाही की जाएगी। पहली श्रेणी में आपदा प्रभावित स्थानों के स्थायी निवासी तथा आपदा प्रभावित स्थान के निकटवर्ती स्थानों के स्थाई निवासी, जो आपदा के समय आपदा प्रभावित स्थानों में निवासरत थे। दूसरी श्रेणी में उत्तराखंड के अन्य जनपदों के निवासी और तीसरी श्रेणी में अन्य राज्यों के पर्यटक, व्यक्ति जो आपदा के समय आपदा प्रभावित स्थानों पर उपस्थित थे।

आपदा प्रभावित स्थानों एवं निकटवर्ती स्थानों के स्थायी निवासी के लापता व्यक्तियों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी। लापता व्यक्ति के निकट संबधी या उत्तराधिकारी द्वारा व्यक्ति के लापता होने एवं मृत्यु के संबध में नोटेराईज शपथ-पत्र के साथ निवास के स्थान पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के साथ लापता व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। यह रिपोर्ट जहाॅ से व्यक्ति लापता हुआ है संबधित पुलिस स्टेशन को भेजी जाएगी। प्रथम सूचना रिपोर्ट व पुलिस की रिपोर्ट सहित लापता व्यक्ति के परिचय साक्ष्य के रूप में राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर एवं बैंक पासबुक आदि की प्रति के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र के अभिहित अधिकारी (परगना अधिकारी/एसडीएम) को भेजी जाएगी। अभिहित अधिकारी लापता व्यक्ति के संबध में विस्तृत जांच करने के बाद मृत्यु की अस्थाई उपधारणा हेतु सकारण आदेश निर्गत करेगा। लापता व्यक्तियों की सूची समाचार पत्र, सरकारी गजट एवं सरकारी बेबसाइट पर प्रकाशित कर 30 दिनों के भीतर दावें व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। यदि निर्धारित तिथि तक कोई दावे व आपत्तियां नही मिलती तो मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।

दूसरी श्रेणी में उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं व तीसरी श्रेणी में अन्य राज्यों के स्थाई निवासियों को मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया इस प्रकार होगी। लापता व्यक्ति के निकट संबधी या उत्तराधिकारी द्वारा नोटरी शपथ-पत्र के साथ निवास के मूल जनपद या राज्य में लापता होने एवं मृत्यु के संबध में प्रथम सूचना रिपोर्ट सहित लापता व्यक्ति की जानकारी दी जाएगी। यदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व से ही एफआईआर पंजीकृत की गई हो तो आपदा प्रभावित क्षेत्र के अभिहित अधिकारी इस रिपोर्ट को स्थानीय जांच हेतु लापता व्यक्ति के मूल जनपद या मूल राज्य के अभिहित अधिकारी को प्रेषित करेंगे। मूल जनपद या राज्य के जांच अधिकारी लापता व्यक्ति के संदर्भ में निकट संबधियों द्वारा दर्ज रिपोर्ट के संदर्भ में राज्य सरकार के देहरादून स्थित लापता व्यक्ति प्रकोष्ठ या मूल राज्य के नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय के डेटाबेस सहित अन्य अभिलेखों के आधार पर विस्तृत जांच कर आख्या प्रभावित क्षेत्र के जांच अधिकारी को भेजेंगे।
प्रभावित क्षेत्र के जांच अधिकारी इस संबध में उपलब्ध सूचनाओं, गवाहों, पुलिस रिपोर्ट व शपथ पत्र आदि अभिलेखों की पूरी जांच कर मृत्यु के संबध में सकारण आदेश संबधित मूल जनपद व राज्य के अभिहित अधिकारी को प्रेषित करेंगे। मूल जनपद व राज्य के अभिहित अधिकारी द्वारा लापता व्यक्तियों की सूची समाचार पत्र, सरकारी गजट एवं सरकारी बेबसाइट पर प्रकाशित कर 30 दिनों के भीतर दावें व आपत्तियों प्राप्त की जाएंगी। यदि निर्धारित तिथि तक कोई दावे व आपत्तियां नही मिलती तो मूल जनपद या राज्य के जांच अधिकारी से प्राप्त आख्या के आधार पर प्रभावित क्षेत्र के अभिहित अधिकारी द्वारा लापता व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इस प्रक्रिया को लागू करने हेतु उत्तराखंड राज्य के अन्तर्गत परगना अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट को मृत्यु पंजीकरण अधिकारी नामित किया गया है। मृत्यु का पंजीकरण अधिनियम के अधीन मृत्यु होने से संबधित स्थान पर किया जाएगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.