गुरूवार, मई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी

शेयर करें !
posted on : मई 25, 2023 2:01 अपराह्न

देहरादून/नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी। उन्होंने आज देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आज गुरुवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। वहीं दून में राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रेल मंत्रि अश्वनी वैषणव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। दिल्ली-देहरादून के बीच संचालित होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जबकि उत्तर रेलवे की ओर से संचालित होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अब तक देश में कुल 16 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। गुरुवार को देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअली करेंगे। इसके बाद 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा।

दिल्ली आनंद विहार से देहरादून आने वाली गाड़ी का नंबर 20457 रहेगा, जबकि देहरादून से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली गाड़ी का नंबर 20458 रहेगा। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस शेष सभी छह दिन संचालित होगी। दून रेलवे स्टेशन को वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए फूलों से सजाया गया। वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर नंबर-दो से दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस बल एवं जीआरपी को तैनात किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीसीटीवी से आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रहेगी। जिससे किसी भी तरह की कोई चूक न रहे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन पर बड़ी टीवी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। आज वंदे भारत एक्सप्रेस का पहले दिन मुफ्त सफर रहेगा, हालांकि विधिवत संचालन के बाद टिकट लेना होगा। वंदे भारत में कुल आठ कोच और इसकी यात्री क्षमता 570 की है। दून से हरिद्वार के बीच राजाजी पार्क क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए औसतन रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सात महीनों के कार्यकाल में विकास कार्यों को गति देने वाली जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के तबादले को लेकर जनमानस में चर्चा तेज
  • धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश; भारत में सनातन मजबूत क्या हुआ… विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!
  • हिंदुत्व की सबसे मजबूत आवाज़ों पर विदेशी मंच से हमला; धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.