शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 14, 2026 4:34 पूर्वाह्न

हरिद्वार : आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शहरी विकास तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव नितेश कुमार झा ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर कुम्भ मेला क्षेत्र में प्रस्तावित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुम्भ मेला-2027 को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कुंभ क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सचिव  ने पंतद्वीप चमगादड़ टापू सेक्टर में ₹172.01 लाख की लागत से निर्माणाधीन अंतःस्रोत कूप का निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम के अभियंताओं को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कूप से होने वाली जलापूर्ति हेतु स्थायी पाइपलाइन बिछाई जाए, ताकि भविष्य के मेलों में भी इसका उपयोग हो सके। उन्होंने पंतद्वीप क्षेत्र में कुम्भ के अतिरिक्त अन्य अवसरों पर भी गतिविधियां आयोजित करने की कार्ययोजना बनाने को कहा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बैरागी कैंप में ₹526.81 लाख की लागत से 1500 के.एल. क्षमता के ओवरहेड टैंक एवं नलकूप निर्माण कार्य, दक्षद्वीप क्षेत्र में ₹172.01 लाख की लागत से निर्माणाधीन अंतःस्रोत कूप, शिवालिक नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य तथा पथरी रौ नदी पर ₹966.61 लाख की लागत से निर्माणाधीन पुल की प्रगति का भी स्थलीय निरीक्षण किया। बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, धीरवाली पार्किंग स्थल सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उन्होंने प्रस्तावित अस्थायी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

हरकीपैड़ी को जोड़ने वाले मार्गों एवं पुलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने समुचित मरम्मत, सौंदर्यीकरण तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खुले स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं के लिए उपयुक्त स्थानों पर सुव्यवस्थित शौचालय स्थापित करने पर भी जोर दिया। मेला नियंत्रण भवन स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करते हुए सचिव ने इसे और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश दिए।

डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मेला प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ मेले से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थायी प्रकृति के सभी कार्य अविलंब प्रारंभ कर निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाएं तथा अस्थायी कार्यों से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं। आईटीडीए, पुलिस विभाग एवं टीसीआईएल के प्रतिनिधियों के साथ कुम्भ क्षेत्र में सीसीटीवी एवं ड्रोन सर्विलांस की प्रस्तावित कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने पूर्व में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता का ऑडिट कराने तथा कुम्भ क्षेत्र के प्रमुख स्थलों को निगरानी के दायरे में लाने हेतु संशोधित तकनीकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

सचिव नितेश कुमार झा ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर कुम्भ मेला को लेकर प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर स्टेशन पर दूसरी ओर से भी यात्रियों के आवागमन हेतु ओवरब्रिज निर्माण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एकीकृत योजना तैयार करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, आईटीडीए के अपर निदेशक तीर्थपाल सिंह, एएसपी कुंभ विपिन कुमार, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी व मंजीत सिंह गिल तथा हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
  • कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत
  • 13 और क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत, विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर किया शुभारंभ
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. एमपीएस बिष्ट जम्मू-कश्मीर की उच्च स्तरीय HVRA विशेषज्ञ समिति में शामिल
  • अनोखा विरोध : बैरिकेड्स में रुका गुलाब, दिल्ली महिला कांग्रेस ने शांतिपूर्ण धरने से दिया लोकतांत्रिक संदेश
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर की व्यापक समीक्षा; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • सीएम धामी का सख्त एक्शन, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि …………
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.