सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. एमपीएस बिष्ट जम्मू-कश्मीर की उच्च स्तरीय HVRA विशेषज्ञ समिति में शामिल

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 14, 2026 4:31 पूर्वाह्न
श्रीनगर (गढ़वाल) : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं हिमालयी आपदा अध्ययन के विशेषज्ञ प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट को जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा गठित “हैज़र्ड, वल्नरेबिलिटी एंड रिस्क असेसमेंट (HVRA)” विषयक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति में सदस्य नामित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, जम्मू-कश्मीर द्वारा 06 फरवरी 2026 को जारी सरकारी आदेश संख्या 168-JK (GAD) 2026 के अंतर्गत इस समिति का गठन किया गया है।
यह समिति जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF), वनाग्नि सहित बहु-आपदाओं के जोखिम का वैज्ञानिक आकलन करेगी। साथ ही खतरा मानचित्रण, जोन निर्धारण, HVRA एटलस की तैयारी तथा अल्पकालीन, मध्यमकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों को शासन एवं विकास योजनाओं में एकीकृत करने के लिए ठोस सिफारिशें प्रस्तुत करेगी। प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट पिछले चार दशकों से उत्तराखंड हिमालय में प्राकृतिक आपदाओं – भूस्खलन, भूकंप, हिमस्खलन और बाढ़ – पर गहन शोध कार्य कर रहे हैं। वर्ष 1985 से वे हिमालयी भू-प्रक्रियाओं का निरंतर अध्ययन करते आ रहे हैं तथा भारतीय अंतरिक्ष उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण को अपने शोध का महत्वपूर्ण आधार बनाते रहे हैं। उत्तरकाशी एवं चमोली भूकंप, 2013 की केदारनाथ आपदा, रेणी-तपोवन त्रासदी तथा जोशीमठ भू-धंसाव जैसे संवेदनशील मामलों में उन्होंने विशेषज्ञ के रूप में समय-समय पर उत्तराखंड सरकार एवं भारत सरकार को परामर्श प्रदान किया और निवारक उपाय सुझाए।
हाल ही में 29–30 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) में आयोजित हिमालयी राज्यों की परामर्श समिति की बैठक में भी प्रो. बिष्ट ने अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमालयी जोखिम न्यूनीकरण के मुद्दों पर महत्त्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।  जम्मू-कश्मीर की इस उच्च स्तरीय समिति में उनका नामांकन न केवल उनकी व्यक्तिगत विशेषज्ञता की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है, बल्कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध उत्कृष्टता का भी प्रमाण है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे हिमालयी क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन और सतत विकास के क्षेत्र में संस्थान की सुदृढ़ भूमिका की पुष्टि बताया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.