सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर किया शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 14, 2026 4:32 पूर्वाह्न

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक (ईएसएम) रोजगार मेले का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। रोजगार मेले में 40 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लेकर पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के विविध अवसर उपलब्ध कराए।

इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग एवं महानिदेशालय पुनर्वास की इस सार्थक पहल में सहयोग देने के लिए कॉर्पोरेट जगत का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चारों ओर उपस्थित वे जांबाज सैनिक हैं, जिन्होंने अपने जीवन का स्वर्णिम काल मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी वीरता और त्याग की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला उन पूर्व सैनिकों के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव को सहज बनाने का प्रयास है, जब वे वर्दी छोड़ने के बाद अपने और अपने परिवार के पालन-पोषण हेतु नागरिक जीवन में नए अवसर तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत कम आयु में सेवानिवृत्त होने वाले पूर्व सैनिकों को दूसरा करियर विकल्प उपलब्ध कराना इस मेले का मुख्य उद्देश्य है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और स्वरोजगार के संकल्प से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्दीधारी जीवन से नागरिक समाज तक की यात्रा चुनौतीपूर्ण होती है, और इस परिवर्तन में पूर्व सैनिकों का सहयोग करना केवल सरकार ही नहीं बल्कि समाज एवं कॉर्पोरेट जगत की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उपनल के माध्यम से राज्य के पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और युवाओं को शीघ्र ही विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने रोजगार मेले में सक्रिय भागीदारी के लिए कॉर्पोरेट जगत का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि पूर्व सैनिकों के योगदान को न केवल याद रखा गया है, बल्कि उसका सम्मान और उपयोग भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आज स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें, और स्वरोजगार के क्षेत्र में सक्रिय हों। मंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि सितारगंज में एक पूर्व सैनिक ने स्टार्टअप शुरू कर दस लोगों को रोजगार दिया, जिसका कारोबार दो करोड़ रुपए का है। आतिथ्य, पर्यटन और बागवानी जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा, डेस्टिनेशन वेडिंग, सेब उत्पादन व मिलेटस से जुड़े अवसरों का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि सरकार तकनीकी उपकरण, प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता के माध्यम से पूर्व सैनिकों को सक्षम बना रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं और समाज एवं राज्य में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर महानिदेशक पुनर्वास मेजर जनरल एसबीके सिंह, एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड से मेजर जनरल समीर भल्ला, निदेशक सीआईआई उत्तराखंड गौरव लांबा, ब्रिगेडियर सुधीर मलिक, एडीजी (पश्चिम) सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.