उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाला विकास मेले का आयोजन 24 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा. पूर्व में यह मिला तीन दिवसीय हुआ करता था. श्री रेणुका संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष राजदीप परमार ने बताया कि 4 वर्षों की भांति इस वर्ष इस मेले को भव्य रूप दिया जाएगा. उन्होंने जिला अधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात कर जिला प्रशासन से मेले को भव्य रूप देने में सहयोग की अपेक्षा के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मेले माध्यम से जनता को मिले इसके लिए इस मेले में विवाह गेस्ट आलू को उपलब्ध कराने का भी सहयोग जिला अधिकारी से मांगा। बताते चलें कि उत्तरकाशी जिला 24 फरवरी 19 60 को बनाया गया था, इसके बाद से तत्कालीन टिहरी गढ़वाल जिले के रवाई तहसील के रवाई और उत्तरकाशी के परगनाओं का गठन किया गया था। हमारा जनपद 63 वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कुछ वर्षों से विकासखंड डुंडा में जनपद स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जिसका मुख्य आकर्षण विभिन्न गांव से आई देव डोलिया होती हैं। साथ ही मेले में विभिन्न लोक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । मेले में बतौर मुख्य अतिथि जिला अधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित शिरकत करेंगे मेले का उद्घाटन रेणुका देवी, कच्चडु देवता, नागराजा देवता, रिंगाली देवी विभिन्न गांव से आई देव डोलियों के सानिध्य में होगा।




