posted on : सितम्बर 3, 2024 8:41 अपराह्न
देहरादून : वर्ष 2019 से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को थाना जीआरपी देहरादून ने किया गिरफ्तार। वारंटी अभियुक्त देवाशीष पाठक पुत्र राधेश्याम पाठक निवासी- प्रेम नगर, थाना- प्रेम नगर जनपद- देहरादून जो वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। जिसको थाना जीआरपी देहरादून पुलिस टीम द्वारा अथक सुरागरसी पतारसी करते हुए 02 सितम्बर 2024 को राजपुर रोड देहरादून से गिरफ्तार किया गया व आज 03 सितम्बर 2024 को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक प्रवीना सिदोला
- हेड कांस्टेबल सुरेश मीणा जीआरपी देहरादून
- कांस्टेबल मनोज लिंगवाल (SOG)
- कांस्टेबल हारून अली थाना जीआरपी देहरादून



