posted on : अप्रैल 10, 2022 3:41 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम 09 अप्रैल 2022 को समय 5:00 बजे सांय थाना लक्ष्मणझूला के पशुलोक बैराज पुलिस चेक पोस्ट पर सूचना मिली की एक महिला व पुरुष पशुलोक बैराज से नदी में कूद गए हैं। तत्काल सूचना पर पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की मदद से उक्त दोनों लोगों को नदी से सकुशल बाहर निकाला गया । पूछताछ के दौरान पुरुष ने अपना नाम मनशोधन यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी-शमशान घाट रोड़, चंद्रशेखर नगर, थाना ऋषिकेश, देहरादून (उम्र करीब 45 वर्ष) एवं महिला ने अपना नाम पूजा देवी पत्नी ब्रह्मपाल, निवासी- मनसा देवी फाटक टंकी के पास, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र करीब 35 वर्ष) बताया पुलिस द्वारा दोनों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।




