मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पाबौ क्षेत्र की बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 23, 2021 6:00 अपराह्न
पौड़ी : चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत शर्मा को 22 दिसम्बर 2021 को बसन्त सिंह रावत पुत्र मगन सिंह रावत ग्राम पोस्ट साँकरसैंण, पट्टी बाली कण्डारस्यूँ, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने दूरभाष से सूचना दी कि उनके गाँव बगड़ में एक बुजुर्ग महिला सावित्री देवी उम्र- 78 वर्ष की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी, थानाध्यक्ष पैठाणी, चौकी प्रभारी पाबौ मय पुलिस बल के मौके पर पहुचकर तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पुत्र बलबीर सिंह पुत्र स्व. फते सिंह निवासी ग्राम बगड़, चौकी पाबौ, थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली पौड़ी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माता जी सावित्री देवी की हत्या कर, घर से गहने व नगदी चोरी कर ली।
प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर मु.अ.सं.- 52/2021 धारा 394/302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा उक्त अभियोग को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी विनोद सिंह गुँसाई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर आज 23 दिसम्बर 2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त  नवीन रावत को पाबौ से सतपुली जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नोयडा में मजदूरी का काम करता है, जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। जो कि घटना से एक दिन पूर्व जंगल के रास्ते से अपने गाँव बगड़ आया| अभियुक्त उपरोक्त को पहले से पता था कि उसकी बुजुर्ग दादी (मृतिका) घर में अकेली रहती है। जिसके चलते उसने दिन में मौका पाकर घर में लूट के इरादे से घुसा| इस दौरान बुजुर्ग महिला सावित्री देवी द्वारा उसे रोका गया। जिसके बाद उसने सामने पड़े डण्डे से सावित्री देवी के सर पर वार कर लूट करके फरार हो गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

  • नवीन रावत पुत्र बिक्रम सिंह रावत निवासी ग्राम बगड़, चौकी पाबौ, थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 24 वर्ष)

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0- 52/2021 धारा 394/302 भादवि

बरामदगी

  • रू0 92,470/- नगद
  • 03 हार पीली धातु के 
  • नाक की लोंग पीली धातु की
  • 01 अंगूठी पीली धातु की 
  • 01 बुलाक पीली धातु की 
  • 03 कड़े बच्चो के सफेद धातु के 
  • 02 सफेद धातु के पायल

कीमत लगभग रू0 2,50,000/- कुल धनराशी रू0 3,42,470/-

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुँसाई
  2. प्रभारी एसओजी मोहमद अकरम
  3. थानाध्यक्ष प्रताप सिंह
  4. उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा
  5. उपनिरीक्षक सूरत शर्मा
  6. महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह
  7. आरक्षी हरीश सीआईयू
  8. आरक्षी उमराव सिंह फोरेन्सिक श्रीनगर
  9. आरक्षी प्रतीक चौकी पाबौ
  10. आरक्षी रितेशचौकी पाटीसैण
  11. आरक्षी दिनेश चौकी पाटीसैण
  12. आरक्षी रविन्द्र भट्ट चौकी पाबौ
  13. आरक्षी सहसपाल थाना पौड़ी
  14. आरक्षी राजेन्द्र गोस्वामी थाना पौड़ी
  15. महिला आरक्षी पूजा थाना पौड़ी
  16. चालक रोहिताश थाना पौड़ी
  17. आरक्षी मनोज थाना पैठाणी
  18. आरक्षी हेमन्त थाना पौड़ी
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.