शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ पोखरी मेला

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2024 10:00 अपराह्न

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सराहा मेले को

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में  आयोजित सात दिवसीय हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेला शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। मेले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ ही केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने भी शिरकत की।

मेले में पहुंचे राज्य सभा सांसद के अंतिम दिवस शनिवार को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत का मेला कमेटी की ओर से विधायक लखपत बुटोला ने अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद ने कहा कि विधायक ने जिस तरह से मेले का आयोजन किया है वह सराहनीय है। मेले के आयोजन से संस्कृति का आदान प्रदान होता है। उन्होंने कहा मेलों में खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नयी प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है  राज्य सांसद ने तहसील के अन्तर्गत वकीलों के भवन निर्माण को लेकर दस लाख की घोषणा की है। उन्होंने कहा सड़कों को जोड़ने का में  हर सम्भव प्रयास करूंगा। विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि राज्य सभा सांसद ने राजनीतिक से ऊपर उठकर हमेशा इस क्षेत्र की जो सेवा की है वह सराहनीय है। उन्होने मेले में सहयोग के लिए जनप्रतिनिधि एवं महिलाओं युवाओं और शासन प्रशासन आभार व्यक्त किया। सैरा मालकोटी मोटर मार्ग निर्माण और पालिटेक्निक पोखरी भवन का सुधारीकरण की मांग की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला समिति के सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार,  केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पोखरी नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, श्रवण सती, हर्षवर्धन थपलियाल आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.