posted on : जुलाई 27, 2022 9:00 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने वृक्षारोपण पखवाड़ा के रूप में मेरा वृक्ष मेरा मित्र के रुप में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों को मित्र के रूप में रोपित किया साथ ही ट्री गार्ड लगाकर उनका संरक्षण भी किया गया महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए वृहद रूप से वृक्षारोपण किया जाएं । प्राकृतिक जलस्रोत नदियों के आसपास भी चारा विकास की पौध लगाई जाएं ताकि साथ ही साथ पशुपालकों को चारा घास की आवश्यकता को भी पूर्ण किया जा सके । इस अवसर पर राष्ट्रीय योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरिता चौहान, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर आरएस चौहान, प्रोफेसर स्वाति नेगी, प्रोफेसर अमित कुमार जायसवाल, डॉ संजीव कुमार, डॉ सोमेश्वर, सुनीता गुसाई ,डॉ अमित गॉड, डॉ धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अब्दुल जब्बार, राकेश व कमलेश उपस्थित रहे।


