गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2026 2:00 पूर्वाह्न
  • एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
  • नागरिकों, भू-स्वामियों और संस्थाओं को सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

देहरादून। उपाध्यक्ष मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण हेतु सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह सुनवाई 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित सेक्टर के नागरिक, भू-स्वामी, संस्थाएं एवं हितधारक अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे।

एमडीडीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। सभी सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित होंगी। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को देहरादून के भावी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय रखने का अवसर मिलेगा।

महायोजना-2041 देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और सतत विकास की आधारशिला है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, औद्योगिक, हरित क्षेत्र, परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े विभिन्न प्रावधान शामिल किए गए हैं। जनसुनवाई प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार महायोजना में संशोधन एवं परिमार्जन किया जाएगा। एमडीडीए प्रशासन ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने सेक्टर के लिए निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर रचनात्मक सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें, ताकि देहरादून की भावी विकास योजना को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सके।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 शहर के दीर्घकालिक विकास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों, विशेषज्ञों एवं विभिन्न संस्थाओं से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार उनका परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी हितधारकों से निर्धारित तिथियों में आयोजित जनसुनवाई में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जनसुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक सेक्टर में निर्धारित स्थल पर अधिकारियों की टीम उपस्थित रहेगी, जो प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का अभिलेखीकरण करेगी। उन्होंने कहा कि महायोजना के संबंध में नागरिकों की सहभागिता शहर के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

क्रम संख्या दिनांक सेक्टर स्थान
1. 06.07.2026 सेक्टर-1 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अजबपुर खुर्द
2.  07.07.2026 सेक्टर-2 ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून
3.  08.07.2026 सेक्टर-3 दून यूनिवर्सिटी, कैम्पस
4.  09.07.2026 सेक्टर-4 नगर निगम टाउन हॉल
5.  10.07.2026 सेक्टर-5 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज
6.  13.07.2026 सेक्टर-6 आईटीआई पार्क
7.  14.07.2026 सेक्टर-7 डीआईटी यूनिवर्सिटी, रायपुर रोड
8.  15.07.2026 सेक्टर-8 सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड
9.  17.07.2026 सेक्टर-9 ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी विद्यालय
10.  18.07.2026 सेक्टर-10 तहसील देहरादून (मिनी टाउन हॉल)
11.  20.07.2026 सेक्टर-11 पॉलीटेक्निक भवन, सुधोवाला
12.  21.07.2026 सेक्टर-12 वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट, चंद्रबनी रोड।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में 17 से 20 अगस्त तक हिमाद्री आइस रिंक में सजेगा एशियाई आइस स्पोर्ट्स का मंच, 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, लगातार दूसरी बार भारत को मिली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी
  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.