मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2026 2:01 पूर्वाह्न

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, राजनीतिक दलों की भूमिका तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कार्यालय में प्रत्येक सोमवार एसआईआर की समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि मतदाताओं के प्रपत्र भरने में सहयोग प्रदान करें तथा अपने-अपने बीएलए के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां किसी घर पर ताला लगा हो अथवा परिवार उपलब्ध न हो, वहां बीएलओ द्वारा पुनः भ्रमण किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होेंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि जिन मतदान स्थलों पर अभी तक बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गई है, वहां शीघ्र नियुक्तियां सुनिश्चित करें, जिससे पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची का परीक्षण, सत्यापन एवं संशोधन कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता सभी हितधारकों की सहभागिता पर निर्भर करती है। राजनीतिक दलों, बीएलओ, बीएलए एवं आम नागरिकों के सहयोग से ही शत-प्रतिशत शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सकती है, जो लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।

जनपद में कुल 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 22 जून 2026 तक 98.44 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जिनके सापेक्ष 43.57 प्रतिशत्, 5,99944 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूर्ण किया जा चुका है। बीएलओ द्वारा शेष मतदाताओं तक भी शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में बताया गया कि यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो उसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। ऐसे प्रकरणों का सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर पृथक सूची तैयार की जाएगी। यह सूची पंचायत भवनों, नगर निकाय कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में विधानसभावार बीएलए की स्थिति की भी समीक्षा की गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकांश मतदान स्थलों पर बीएलए-1 एवं बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा भी विभिन्न मतदान स्थलों पर बीएलए नामित किए गए हैं। बहुजन समाज पार्टी द्वारा अभी तक बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए गए हैं तथा आम आदमी पार्टी द्वारा चार विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-1 की नियुक्ति की गई है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, कांग्रेस से अमेन्द्रा बिष्ट, रितेश जोशी, सुनील जायसवाल, भाजपा से अरविन्द जैन, सीपीआई एम से अन्नत आकाश, बीएसपी सत्येन्द्र सिंह, आम से कमल राना, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, युवा समय रहते करें पंजीकरण
  • जनता मिलन में सड़क, बिजली, पेंशन के मुद्दे छाए
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर आप का हमला, सरकार को घेरा
  • मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता
  • रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख
  • सिख श्रद्धालु प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा, जांच जनपद से बाहर स्थानांतरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.