बुधवार, अप्रैल 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिथौरागढ़ : दो साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2023 4:00 अपराह्न

 

पिथौरागढ़ : वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला पिथौरागढ़ जिले का है। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में तेंदुए ने दो साल के मामूम को मार डाला। दूसरी ओर रामनगर-कालाढूंगी में बाघों के हमले में वनकर्मी और एक अन्य घायल हो गए। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में दो वर्ष तीन माह का अंशु अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। उसके पिता सुरेश हरिद्वार में नौकरी करते हैं। सोमवार की शाम को आंगन में खेल रहे अंशु को तेंदुआ उठा ले गया। आंगन में खून देख और वहां बच्चे को न देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। गांव के युवा उसकी खोज में जंगल की ओर दौड़े। घर से करीब आधा किमी दूर उन्हें बच्चा घायल अवस्था में मिला।

युवक उसे CHC गंगोलीहाट लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गश्त शुरू कर दी। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगलवार को पिंजरा लगाया जाएगा। अगस्त और सितंबर में भी तेंदुओं ने गंगोलीहाट और बेड़ीनाग क्षेत्र में दो बच्चों को मार डाला था। कालाढूंगी रेंज में सोमवार को गश्त के दौरान वन रक्षक अंकित कुमार पर बाघ ने हमला कर दिया। उसका हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। वहीं,  मोहान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे नानकमत्ता निवासी व्यक्ति पर भी बाघ ने हमला कर दिया।  हरलाल को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार पुलिस ने शराब तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी को किया तड़ीपार
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में आज बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट
  • ऋषिकेश गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • देहरादून की सामजिक संस्थाओं ने की डीएम के जनहित में किए कार्यों की सराहना, सविन बंसल को बताया सरदार पटेल का उत्तराधिकारी
  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.