शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2026 7:17 अपराह्न
  • पिरुल ब्रिकेट से होटल संचालकों को मिल सकती है बड़ी राहत, डीएम और सीडीओ ने चकोन प्लांट का किया दौरा

उत्तरकाशी : जनपद में स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने गुरुवार को डुण्डा विकास खण्ड के ग्राम चकोन स्थित 25 किलोवाट क्षमता की पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्लांट में चीड़ की पत्तियों (पिरुल) से तैयार होने वाले ब्रिकेट और पैलेट (ईंधन) की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिरुल अब केवल वनों के लिए खतरा या कबाड़ मात्र नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के लिए आय का एक बेहतरीन जरिया और रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाला माध्यम बन चुका है।

​जिलाधिकारी ने पिरुल से निर्मित उत्पादों के व्यावसायिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यह स्थानीय होटल व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। एलपीजी गैस की तुलना में पिरुल ब्रिकेट और पैलेट का उपयोग न केवल किफायती है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं के निर्माण और होटल संचालकों के बीच इसके प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार इस ईंधन की खपत बढ़ सके और वनाग्नि की घटनाओं में भी कमी आए।

​उल्लेखनीय है कि उरेडा के माध्यम से संचालित इस प्लांट द्वारा उत्पादित बिजली को पूर्व में 7 रुपये 54 पैसे प्रति यूनिट की दर से यूपीसीएल को उपलब्ध कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान प्लांट संचालक ने बताया कि पिरुल आधारित ईंधन आर्थिक रूप से बेहद सस्ता पड़ता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, पीरुल प्लांट प्रबंधक महादेव सिंह गंगाडी, राजकुमार गंगाडी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 घायल
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो होटल संचालक गिरफ्तार
  • बीकेटीसी मीडिया प्रभारी की माता के निधन पर कर्मचारी संघ, पत्रकार संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों ने शोक जताया
  • जिला अस्पताल में सुधार और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को जिलाधिकारी ने दी मंजूरी
  • केदारनाथ धाम में 20 घंटों से बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर असर, प्रशासन अलर्ट
  • इजरायल का लेबनान पर भीषण हमला : 10 मिनट में 100 मिसाइलें दागीं, 250 मौतें
  • अम्बेडकर जयंती पर पौड़ी में ड्राई डे, सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
  • Agniveer Vacancy 2026 : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, अभ्यर्थी तुरंत करें अप्लाई
  • भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पौडी पुलिस की पैदल गश्त, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के साथ ही चेकिंग अभियान जारी
  • जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती : मसूरी के ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस, दर्ज हो सकता हैं मुकदमा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.