गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार बनेगी डायट की फ्योली

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2026 12:06 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अब एक ही पुस्तक में परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और अभ्यास सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर की ओर से संस्थान की वार्षिक पत्रिका फ्योली को इस बार नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है। इसके लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। पत्रिका में विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के हल प्रश्नपत्रों के साथ नवीनतम शैक्षिक सामग्री भी शामिल की जाएगी।

डायट के प्राचार्य अनी नाथ ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण और अद्यतन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से पत्रिका को नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें बदलते परीक्षा पैटर्न और नवीनतम प्रश्नों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि इस बार फ्योली में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के बदलते पैटर्न के अनुरूप पर्यावरण विज्ञान से संबंधित प्रश्नों को भी जगह दी जाएगी। इसके अलावा सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र और इस वर्ष आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के हल प्रश्नपत्र भी शामिल किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के स्वरूप, प्रश्नों के स्तर और तैयारी की रणनीति समझने में मदद मिलेगी। पत्रिका में प्रवेश प्रक्रिया और संपूर्ण समय-सारणी से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रवेश संबंधी जरूरी जानकारियां एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

पत्रिका के मुख्य संपादक सुबोध कुमार डिमरी ने बताया कि कार्यशाला में चयनित शिक्षक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नों का संकलन, संपादन और विषयवस्तु तैयार कर रहे हैं। प्रयास है कि पत्रिका को अधिक उपयोगी और विद्यार्थी केंद्रित बनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को एक ही पुस्तक में परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सामग्री और मार्गदर्शन मिल सके।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार बनेगी डायट की फ्योली
  • स्वास्थ्य अधिकारों के लिए गांव-गांव पहुंचेगी संघर्ष समिति
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी की टीम का होगा चयन ट्रायल
  • स्कूल-कॉलेजों में मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके
  • पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई, विद्युत कनेक्शन काटने के एक दिन बाद 06 प्रतिष्ठान सील
  • हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी
  • मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि, प्राप्त 416 आवेदनों के सत्यापन को डीएम ने तय की 10 दिन की समयसीमा
  • कोटद्वार : फील्ड मार्शल स्व. दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर UKD ने दी श्रद्धांजलि
  • सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.