गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि, प्राप्त 416 आवेदनों के सत्यापन को डीएम ने तय की 10 दिन की समयसीमा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2026 6:15 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्राओं के चयन को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समिति महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी ऑनलाइन आवेदनों का गहनता से परीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए।

प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी ने अवगत कराया कि योजना के लिए कुल 416 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से प्रारंभिक जांच (प्रथम स्क्रूटनी) में 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शेष सभी आवेदनों का आगामी 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सत्यापन पूरा कर अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाए, ताकि पात्र छात्राओं को समय पर लाभ मिल सके।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली पात्र बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 10 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षिक उपलब्धियों को बढ़ावा देना है।
समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
 

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार बनेगी डायट की फ्योली
  • स्वास्थ्य अधिकारों के लिए गांव-गांव पहुंचेगी संघर्ष समिति
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पौड़ी की टीम का होगा चयन ट्रायल
  • स्कूल-कॉलेजों में मॉक ड्रिल, बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके
  • पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई, विद्युत कनेक्शन काटने के एक दिन बाद 06 प्रतिष्ठान सील
  • हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी
  • मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि, प्राप्त 416 आवेदनों के सत्यापन को डीएम ने तय की 10 दिन की समयसीमा
  • कोटद्वार : फील्ड मार्शल स्व. दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर UKD ने दी श्रद्धांजलि
  • सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.