posted on : फ़रवरी 28, 2022 4:36 अपराह्न
कोटद्वार । यूक्रेन में फंसी उत्तराखंड के पौडी जिले की कोटद्वार निवासी पायल पंवार अब अपने घर पहुंच चुकी हैं, लेकिन उनके जेहन से युद्ध के दौर की तस्वीरें अभी नहीं हटी हैंं। इनोवो विवि में एमबीबीएस पांचवें वर्ष की छात्रा पायल यूक्रेन से रोमानिया बार्डर के रास्ते होते हुए सोमवार दोपहर को कोटद्वार पहुंची। सोमवार को अपने पिता किशन पंवार के साथ कोटद्वार पहुंची पायल ने बताया कि वह एमबीबीएस की छात्रा हैं। उनके शहर में युद्ध का ज्यादा खतरा नहीं था, लेकिन युद्ध बढ़ने की आशंका से उनके कालेज में पढ़ने वाले सभी छात्र- छात्राएं डरे थे। अलग-अलग समूह में छात्र अपने घरों के लिए रवाना हुए। उनके साथ लगभग 200 छात्र- छात्राएं रोमानिया के रास्ते होते हुए अपने देश पहुंचे।



