थैलीसैण/ पौड़ी (वीरेन्द्र रावत) : जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना थलीसैण पुलिस द्वारा क्षेत्र में आज प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने की शिकायत मिलने पर थाना पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया है।

जिसमे संयुक्त चेकिंग टीम के द्वारा वाहन चालकों से कोरना काल मे अपने अपने वाहनों से यात्रा करने पर सोशल डिस्टेंस बनाये रखने ओर ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन न चलाने ओर यातायात के नियमो का पालन करने की अपील की गयी तथा साथ ही साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमो से भी अवगत कराया गया। परिवहन विभाग के साथ थाना पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी भविष्य में लगातार जारी रहेगी। उक्त अभियान में थाना पुलिस के साथ TTO पौड़ी जयंत वशिष्ट द्वारा अपनी टीम के साथ प्रतिभाग किया गया।
थानाध्यक्ष थैलीसैण संतोष पैथवाल ने बतया कि चेकिंग में पुलिस टीम के द्वारा करीब एक दर्जन लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है जिसमे 07 लोगो के मास्क न पहनने ओर 05 लोगो के सोसल डिस्टेंस न बनाने पर चालान किये गए है।




Discussion about this post