रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी करेंगे प्रतिभाग – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2020 10:22 अपराह्न

पौड़ी : जनपद के सतपुली नयार घाटी में आगामी 19 से 22 नवम्बर, 2020 तक मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संबंधित अधिकारियों, होटल एसोसिएशन तथा एडवेंचर लेजेण्ड, हिमालय एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन (हासा) के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सफल आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी नवम्बर माह के तृतीय सप्ताह दिनांक 19 नवम्बर से 22 नवम्बर, 2020 तक बड़े स्तर पर साहसिक खेलों का भव्य आयोजन किया जाना है, जिसमें एयरो स्पोर्ट्स, पैराग्लाईडिंग, पैरामोटर, माउंटेन बाइकिंग, ट्रेल रनिंग, राफ्टिंग, कयाकिंग, एंगलिंग व केम्पिंग आदि साहसिक खेल शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। हर कलेण्डर वर्ष में नयार घाटी में मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा, जो कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणा में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्र के 08 युवा/युवतियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के बीर गांव जाकर पैराग्लाइडर पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने क्षेत्र में पहुंच गये हैं, जो अब एडवांस पैराग्लाइडर पायलट का प्रशिक्षण मालदेवता देहरादून से लेंगे, जिन्हें प्रशिक्षण हेतु शीघ्र भेजा जायेगा। जबकि 28 अक्टूबर, 2020 को 12 स्थानीय युवा बेसिक पैराग्लाइड पायलट प्रशिक्षण हेतु हिमाचल प्रदेश के बीर गांव जायेंगे। ये सभी पायलट दक्ष होकर स्थानीय स्तर पर पर्यटकों को पैराग्लाइड के साहसिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित करेंगे। जिस हेतु उन्होंने शुरूआत के दौर पर उक्त पायलटों की पैराग्लाईड गतिविधि को निरन्तर बनाये रखने हेतु होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी को सहयोग देने को कहा, ताकि निरन्तर गतिविधि के चलने से क्षेत्र में स्वतः ही पर्यटकों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे क्षेत्र में लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

जिलाधिकारी ने मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के सफल सम्पादन हेतु विभिन्न समिति गठित कर दायित्व सौंपने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रतिभागियों के लिए रहने, खाने आदि की समुचित सुविधाएं मुहैया कराने हेतु एवं आयोजन स्थल में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, एपीडी सुनील कुमार, डीटीडीओ/ साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मुख्य कोषाधिकारी लखेन्द्र सिंह गौंथियाल, जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, एडवेंचर ईगल के पदाधिकारी मनीष जोशी, हासा के पदाधिकारी विनय सिंह, अजय कण्डारी, द एडवेंचर जर्नी के पदाधिकारी अनिरूद्ध सिंह रावत, लैंसडोन होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी अजय सतेजा, अजय शंकर ढौंडियाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बने टॉपर
  • वसई में श्री बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, भव्य महोत्सव का सफल समापन
  • ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव का खतरा बरकरार, मानसून में बढ़ सकती है जमीन खिसकने की रफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, परिजनों को भी दी बधाई
  • पंतनगर सिडकुल में श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस का बलप्रयोग, कई घायल, कुछ बेहोश
  • बड़कोट महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन, कविता-पाठ व कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन
  • पौड़ी गढ़वाल : महक ने 96% अंक के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान किया हासिल
  • सनसनीखेज वारदात : STF आरक्षक के घर हमला, पत्नी-बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर
  • संघर्ष की मिसाल बनी तृप्ति डिमरी, इंटर में 95.20% अंक के साथ चमोली टॉपर
  • 490/500 अंक लाकर गीतिका पंत बनीं उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं की टॉपर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.