गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 7:23 अपराह्न
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई, हरिद्वार नगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण
  • एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के खड़कड़ी ,जगजीतपुर एवं ज्वालापुर क्षेत्रों में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों, डेयरी, मिष्ठान विक्रेता का औचक निरीक्षण कर नमूना संग्रह एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि ज्वालापुर अवधूत मंडल आश्रम के नजदीक स्थित एक प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान लगभग 150 किलोग्राम रसगुल्ले पाए गए, जिनकी एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी। उसका नमूना जांच हेतु लिया गया। रसगुल्लों को बिक्री एवं उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियमों का पालन नहीं किए जाने पर धारा-32 के अंतर्गत सुधार नोटिस जारी किया गया। प्रतिष्ठान संचालक को 14 दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त एक ग्राहक की शिकायत पर खड़खड़ी स्थित एक डेयरी से खोये का एक नमूना तथा जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के पास स्थित 03 डेयरियों से पनीर के 2 नमूने तथा खुले दूध का 01 नमूना जांच हेतु लिया गया।
उक्त अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने ज्वालापुर क्षेत्र के 10 खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 5 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें पनीर के 2, खोये का 1, दूध खुला का 1 तथा रसगुल्ले का 1 नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
  • 15 सितंबर से हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम मयूर दीक्षित ने कसी अफसरों की नकेल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.