बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : फर्जी दस्तावेज से परीक्षा देने वाला गिरफ्तार, एसएसबी भर्ती परीक्षा का मामला

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 24, 2024 3:03 अपराह्न

श्रीनगर : पौड़ी जनपद पुलिस ने एसएसबी भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के साथ शामिल होने पहुंचे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज, फोटो सहित फर्जी प्रमाणपत्र मिले हैं। एसएसबी से मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।

उपनिरीक्षक सुनील रावत ने बताया सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली की ओर से बीते सोमवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर में जल वाहक की परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ परीक्षा के पीठासीन अधिकारी एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें कहा गया था कि आरोपी परीक्षा में फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों, फोटो, थम इम्प्रेशन व फर्जी अभ्यर्थी बनकर शामिल हुआ। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर आरोपी रामबृज (24) निवासी ग्राम बीच का पुरा तहसील व थाना अम्बाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जांच में आरोपी के मोबाइल फोन में विभिन्न विभागों एसएससी, बीएसएफ, आर्मी, सीआईएसएफ एवं अन्य के एडमिट कार्ड और कई किस्म के फोटोग्राफ एवं दस्तावेज भी पाए गए हैं, जिसमें किसी गिरोह का होना भी संभावित है। बताया कि आरोपी के पास से धोखाधड़ी कर लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा एवं स्किल टेस्ट में फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर धोखाधड़ी करना भी पाया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना एसआई विजय शैलानी द्वारा की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
  • रन फॉर योग दौड़ में गूंजा स्वस्थ चमोली का संकल्प, युवाओं ने दिखाई दमखम
  • पौड़ी गढ़वाल : 20 पेटी अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.